फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने नाहन कॉलेज के लिए मांगे अध्यापक

Wed, 20 Jul 2016 11:03 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन(सिरमौर)। कांग्रेस की ओर से बुधवार को दिल्ली में निकाली गई संसद रैली में जिला सिरमौर के कई वरिष्ठ व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के बाद नाहन एनएसयूआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने  सिटी अध्यक्ष नवीन ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य से मुलाकात की। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उन्हें क्षेत्र व नाहन कॉलेज की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सिटी अध्यक्ष नवीन ठाकुर, महासचिव विशाल विशाल प्रकाश, मीडिया प्रभारी धनवीर ठाकुर, उपाध्यक्ष सुमित राजपूत व सचिव विपिन ठाकुर आदि ने उन्हें नाहन पीजी कॉलेज में अध्यापकों की कमी से अवगत करवाया।
विज्ञापन


नवीन ठाकुर ने उन्हें बताया कि नाहन पीजी कॉलेज में कई विषयों के प्रवक्ता व प्रोफेसर नहीं है जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई लगातार बाधित हो रही है। उन्होंने बताया कि नाहन कॉलेज प्रदेश के सबसे पुराने कॉलेजों में एक है। पूरे जिला के छात्र इस कॉलेज में दाखिला लिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिला का सबसे महत्वपूर्ण कॉलेज प्रवक्ताओं की कमी से जूझ रहा है। बावजूद इसके कुछ प्रवक्ताओं की ट्रांसफर कर दी गई है जिससे समस्या अधिक गहरा गई है। छात्र-छात्राओं को उचित शिक्षा प्राप्त नहीं हो रही है।
विज्ञापन

एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष से कॉलेज में शीघ्र प्रवक्ताओं की कमी को दूर करने आह्वान किया। एनएसयूआई अध्यक्ष नवीन ने बताया कि विक्रमादित्य ने उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना है तथा समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें