फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर डॉ. बिंदल ने उठाए सवाल

विज्ञापन
नाहन में पत्रकार वार्ता को संबो​धित करते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल। संवाद
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता-
विज्ञापन

-अस्पताल में संसाधनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से मरीज परेशान
-नाहन में पत्रकार वार्ता में बोले, चार वर्षों में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। रविवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल हो गया है। मरीजों को बेहतर उपचार के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नाहन में चार ऑपरेशन थिएटर हैं, लेकिन इनमें से केवल दो ही क्रियाशील हैं। जनरल सर्जरी, गायनी, ऑर्थो और ईएनटी सहित विभिन्न विभागों के सभी ऑपरेशन इन्हीं दो ऑपरेशन थिएटरों के भरोसे संचालित हो रहे हैं। इससे मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। कई मामलों में उन्हें अन्य अस्पतालों के लिए रेफर करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक ऑपरेशन करना चाहते हैं, लेकिन पर्याप्त व्यवस्थाएं न होने के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेडियोलॉजी विभाग में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है। विभागाध्यक्ष अगले महीने सेवानिवृत्त होने वाले हैं और वर्तमान में केवल दो चिकित्सक ही सेवाएं दे रहे हैं। इसके चलते अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन के लिए मरीजों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। जांचों की तिथियां काफी आगे मिलने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्ष 2017 में शुरू हुए मेडिकल कॉलेज नाहन के साथ प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों ने काफी प्रगति कर ली है। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में नए भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि नाहन मेडिकल कॉलेज अब भी पुराने अस्पताल भवन के सहारे चल रहा है। इससे मरीजों और चिकित्सकों दोनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑर्थो विभाग की स्थिति भी चिंताजनक है। विभाग में केवल दो चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं, जिससे मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षों में मेडिकल कॉलेज नाहन की सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, प्रदीप विज, देवेंद्र अग्रवाल, विक्रम वर्मा और संजय पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें