फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मेडिसिन, आर्थो और नेत्र ओपीडी में दोपहर बाद तक लगी रहीं कतारें

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी में उपचार के इंतजार में मरीज। संवाद
विज्ञापन
लाइव-
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज में 50 फीसदी चिकित्सक शीतकालीन अवकाश पर

स्टाफ की भारी कमी, 56 चिकित्सकों के कंधों पर एक महीने की सेवाएं

चंद्र ठाकुर

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में मरीजों को उपचार करवाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। पहले लंबे इंतजार के बाद ओपीडी में नंबर लग रहा है, उसके बाद टेस्ट और रिपोर्ट में भी समय लग रहा है। इसके चलते दूरदराज क्षेत्रों से आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।

दरअसल, मेडिकल कॉलेज नाहन में विभिन्न विभागों में कार्यरत 50 फीसदी चिकित्सक 22 दिसंबर से 20 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश पर हैं। अगले एक महीने तक अब 56 चिकित्सकों और एमओ के कंधों पर सेवाओं का भार रहेगा। सबसे अधिक परेशानी मेडिसिन, आर्थो, नेत्र और सर्जरी ओपीडी और वार्डों में हो रही है। सोमवार को मेडिसिन, आर्थो और नेत्र ओपीडी के बाहर दोपहर बाद तक कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के पनार से आईं नीलम ने बताया कि उन्हें बाजू में दर्द है। सर्जरी ओपीडी में दिखाना है। सुबह 10:30 बजे से लाइन में खड़ी हैं। दोपहर के 12 बजे तक नंबर नहीं आया है। सैनधार के सनोत की अमरा देवी ने बताया कि मेडिसिन विभाग से उनका उपचार चल रहा है। सोमवार को रुटीन चेकअप के लिए बुलाया गया था। सुबह 10:00 बजे से यहां कतार में खड़ी हैं। उपचार के लिए 89 नंबर दिया गया है।

पच्छाद के च्यौला गांव के मोहन सिंह ने बताया कि उन्हें टांग में दर्द है। आर्थो ओपीडी में सुबह 10:15 से इंतजार कर रहे हैं। दोपहर 12:40 बजे उनका नंबर आया। ओपीडी कक्ष के बाहर बैठने की भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में खड़े-खड़े इंतजार करना पड़ा।
बागथन से आए राम सिंह ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य जांच के बाद टेस्ट के लिए लिखा गया है। शाम को साढ़े तीन बजे बस से वापस जाना है। अब उन्हें फिर से टेस्ट करवाने के लिए आना पड़ेगा। बता दें कि मेडिकल कॉलेज नाहन में रोजाना औसतन 1000 से 1200 तक की ओपीडी रहती है।

-

बाक्स-1

मेडिकल कॉलेज के सेवाएं दे रहे 50 फीसदी चिकित्सक 20 जनवरी से शीतकालीन अवकाश पर हैं। 21 फरवरी को इनकी ज्वाइनिंग के बाद शेष चिकित्सकों को अवकाश पर भेजा जाएगा। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं व सुविधाएं बाधित न हो इसके लिए प्रबंधन की ओर से इंतजाम किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


-डॉ. संगीत ढिल्लो, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन
-



बाक्स-2

56 चिकित्सकों के कंधों पर एक महीने तक सेवाओं का भार

मेडिकल कॉलेज नाहन में विभिन्न विभागों में अगले एक महीने तक अब 56 चिकित्सकों और एमओ के कंधों पर सेवाओं का भार रहेगा। अस्पताल में 252 के करीब स्वीकृत चिकित्सकों के पद में से 109 चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। इनमें 81 प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, एसआर और 18 एमओ शामिल हैं। पहले चरण में 81 में से 39 चिकित्सकों को शीतकालीन अवकाश पर भेजा गया है।

संवाद

मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी में उपचार के इंतजार में मरीज। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें