फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: धुंध के आगोश में नाहन, लाइटें जलाकर चलीं गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन(सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर बाद शहर घनी धुंध की चादर में लिपट गया। निचले क्षेत्रों से उठी धुंध ने कुछ ही देर में पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया। इससे दिन में ही शाम जैसा अहसास होने लगा।
अचानक छाई धुंध का असर शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर भी दिखाई दिया। प्रसिद्ध दिल्लीगेट स्थित ऐतिहासिक लिंटन मेमोरियल की इमारत भी धुंध में लगभग पूरी तरह छिप गई। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार करने के लिए धुंध छंटने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनी धुंध के कारण मुख्य मार्गों पर दृश्यता काफी कम हो गई। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। सुरक्षा के लिहाज से वाहनों की रफ्तार धीमी रही, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम में अचानक आए बदलाव से तापमान में गिरावट के साथ ठंड का अहसास भी बढ़ गया। वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें