फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन कोर्ट की सख्त टिप्पणी: 10 साल के रिश्ते को माना सहमति का मामला, दुष्कर्म का केस नहीं; जानें विस्तार से

Sat, 24 Jan 2026 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा दीपक मेहता, नाहन (सिरमौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि केवल विवाह न होने के आधार पर लंबे समय तक चले संबंधों (रिश्तों) को दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। वहीं, अदालत ने आरोपी को सशर्त जमानत दे दी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश  - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप से जुड़े एक मामले में जिला न्यायालय ने अहम टिप्पणी करते हुए आरोपी को सशर्त जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश ने सुनवाई के दौरान कहा कि केवल विवाह न होने के आधार पर लंबे समय तक चले संबंधों (रिश्तों) को दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। अदालत ने माना कि दोनों पक्षों के बीच 10 साल तक संबंध रहे और शिकायतकर्ता बालिग थी। इस स्तर पर मामला सहमति का प्रतीत होता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि अब तक की जांच में ऐसा कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है, जिससे यह साबित हो कि संबंध धोखाधड़ी या दबाव में बनाए गए थे।

विज्ञापन


यह मामला 26 अक्तूबर 2025 को माजरा थाना में पंजीकृत किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पांवटा साहिब निवासी खेम सिंह ने विवाह का भरोसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। दलील दी गई कि यह न केवल उसके आत्मसम्मान का उल्लंघन है, बल्कि उसके मानसिक जीवन को भी प्रभावित कर रहा है। अदालत ने आदेश में कहा कि विवाह न होने के आधार पर इस स्तर पर इसे दुष्कर्म की श्रेणी में रखना उचित नहीं माना जा सकता। इन तथ्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को जमानत देते हुए जांच में सहयोग करने, गवाहों को प्रभावित न करने और अदालत में नियमित पेशी की शर्तें लगाई। साथ ही आरोपी को थाना प्रभारी माजरा को सूचना दिए बिना लगातार सात दिनों तक वर्तमान पते से बाहर न जाने के निर्देश दिए हैं। शर्तों के उल्लंघन की स्थिति में जमानत रद्द की जा सकेंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी की जमानत दो बार हो चुकी थी खारिज
इससे पहले 7 नवंबर 2025 को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) और 20 नवंबर 2025 को उच्च न्यायालय ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर चुके हैं। पुलिस मामले की जांच आईपीसी की धारा 64(1), 351(2), 352, 3(5) के साथ एससी/एसटी एक्ट 3(1),(r)(s) के तहत कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें