फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तारपीन उद्योग में छात्रों ने ली उत्पादन और कार्य संचालन की जानकारी

विज्ञापन
शैक्षणिक भ्रमण पर तारपीन उद्योग पहुंचे नाहन कॉलेज के विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन


नाहन कॉलेज से औद्योगिक भ्रमण के लिए तारपीन उद्योग पहुुंचे विद्यार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के वाणिज्य, भौतिकी एवं अंग्रेजी विभागों ने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के सहयोग से रोसिन एवं टर्पेन्टाइन फैक्ट्री नाहन का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया। प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला के दिशानिर्देश में आयोजित इस औद्योगिक भ्रमण में कॉमर्स संकाय, फिजिक्स, पर्यावरण एवं अंग्रेजी विभाग से 92 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक नेगी ने प्रेरणात्मक संबोधन से औद्योगिक भ्रमण के लिए रवाना किया।

इस भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. रीना चौहान, फिजिक्स विभाग से प्रो. ऋचा, पर्यावरण विज्ञान से प्रो. रजत और कॉमर्स संकाय से प्रो. शुभम उपस्थित रहे। औद्योगिक भ्रमण का शुभारंभ फैक्ट्री के महाप्रबंधक सार्थक के औपचारिक संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को फैक्ट्री के कार्य संचालन की विस्तृत जानकारी दी और विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को शर्मिला ने उत्पादन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी दी और फैक्ट्री में निर्मित विभिन्न उत्पादों से अवगत करवाया। इस औद्योगिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रशासनिक व्यवस्था, संगठनात्मक नीतियों, प्रबंधन प्रणाली और उत्पादन प्रक्रिया में प्रयुक्त वैज्ञानिक विधियों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें