फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नागरिक सभा ने नाहन शहर में मिनी बसें चलाने की उठाई मांग

विज्ञापन
नाहन में शहर की समस्याओं पर चर्चा करते नागरिक सभा नाहन के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


शहर की समस्याओं को लेकर नागरिक सभा नाहन में हिंदू आश्रम में की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नागरिक सभा नाहन ने हिंदू आश्रम नाहन में बुधवार को शहर की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की जिसकी अध्यक्षता प्रधान दिग्विजय गुप्ता ने की। बैठक में दीर्घकालीन समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गई।

प्रधान ने शहर में महिलाओं और बुजुर्गों को एक जगह से दूसरी जगह पर जाने में पेश आ रही समस्या को देखते हुए प्रशासन से शहर में दो-तीन मिनी बसें चलाने की मांग की। इसके अलावा शहर में बढ़ रही कुत्तों और बंदरों की तादाद को लेकर भी नागरिक सभा ने चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि नगारिक सभा समेत दूसरे संगठन इस मामले में लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें और स्थानीय प्रशासन इसे अनदेखा कर रहा है। उन्होंने कहा कि बंदरों के कारण लोगों का कहीं आना-जाना तक दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह समस्या विकराल रूप धारण कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिव ओएल चौहान ने पानी के बिल हर महीने नहीं मिलने पर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जलशक्ति विभाग लोगों को पानी के बिल कई-कई महीने के उपलब्ध करवा रहा है। इससे लोगों को उसके भुगतान में परेशानी हो रही है।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें