फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भाजपा और निर्दलीय पार्षदों के गठजोड़ से बनेगी पांवटा नगर परिषद

विज्ञापन
पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ।
विज्ञापन
-निर्मल कौर फिर से बनेगी अध्यक्ष और इंद्रजीत मिक्का होंगे उपाध्यक्ष
विज्ञापन


-पत्रकार वार्ता में भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने की औपचारिक घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद के गठन को लेकर राजनीतिक तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा ने 4 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से नगर परिषद बनाने का दावा पेश किया है। बुधवार को यमुना होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने इसकी औपचारिक घोषणा की।

हितेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव के बाद आए नतीजों के विश्लेषण और शहर के विकास के मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए भाजपा ने निर्दलीय पार्षदों के साथ मिलकर परिषद गठन का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब की बेहतरी और विकास ही इस गठबंधन का एकमात्र एजेंडा है।
विज्ञापन


हिमेंद्र ने बताया कि नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर-1 से भाजपा समर्थित पार्षद निर्मल कौर और उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 9 से निर्दलीय पार्षद इंद्रजीत सिंह मिक्का के नाम पर सर्वसम्मति बनी है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव में भाजपा के समर्थन से वार्ड नंबर 1 से निर्मल कौर, वार्ड नंबर 2 से आशा देवी, वार्ड नंबर 3 से राजरानी और वार्ड नंबर 5 से सर्वशक्ति भटनागर विजयी हुई हैं। वहीं निर्दलीय पार्षदों में वार्ड नंबर 9 से इंद्रजीत सिंह मिक्का, वार्ड नंबर 10 से मयंक चौहान, वार्ड नंबर 12 से ममता सैनी और वार्ड नंबर 13 से कुलदीप चौधरी ने जीत दर्ज की है। इन सभी 8 पार्षदों ने आपसी सहमति से नगर परिषद बनाने का दावा किया है।
हितेंद्र कुमार ने कहा कि नगर परिषद में किस प्रकार से विकास हो, इसे देखते हुए यह गठन किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पांवटा साहिब के समग्र विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पांवटा साहिब नगर परिषद को आदर्श नगर परिषद बनाने के लिए काम किया जाएगा। विकास कार्यों में बजट का अभाव आड़े नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चुनाव के बाद किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। ऐसे में भाजपा ने निर्दलीय पार्षदों के साथ समन्वय कर बहुमत का आंकड़ा जुटा लिया है। जल्द ही नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करवाए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें