फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बिना लाइसेंस लगी रेहड़ी-फड़ी हटाकर सामान किया जब्त

विज्ञापन
शहर अवैध रेहड़ी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सामना जब्त कर ले जाती हुई पांवटा नगर परिषद
विज्ञापन
पांवटा साहिब मुख्य बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में नगर परिषद ने की र्कारवाई
विज्ञापन

पांवटा साहिब शहरी क्षेत्र में 500 लोग रेहड़ी लगा रहे, केवल 150 लोगों को रेहड़ी संचालक का लाइसेंस
खतरा, बाहरी राज्यों के कुछ रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले बिना पुलिस वेरिफिकेशन के ही शहर में काम कर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। शहर की कानून और बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद पांवटा साहिब ने बुधवार को बड़ा अभियान चलाया। कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार और सुशील शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मुख्य बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों से बिना लाइसेंस के लगी रेहड़ी-फड़ी को हटाकर सामान जब्त किया गया। नगर परिषद की टीम की अचानक हुई इस कार्रवाई से शहर भर में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद के रिकॉर्ड के अनुसार पांवटा शहर में केवल करीब 150 रेहड़ी-फड़ी वालों को ही वैध लाइसेंस जारी किए गए हैं। इन रेहड़ी संचालकों को बिक्री के लिए बाकायदा स्थान भी निर्धारित किए गए हैं, लेकिन विशेष अभियान में सामने आया कि बाहरी राज्यों से आए लगभग 500 लोग बिना अनुमति के मुख्य सड़कों, फुटपाथ और बाजार में रेहड़ी-फड़ी लगाकर व्यापार कर रहे हैं। इससे शहर में न सिर्फ जाम की स्थिति बन रही थी, बल्कि पैदल चलने वालों को भी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के कई रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले बिना पुलिस सत्यापन (वेरिफिकेशन) के ही शहर में काम कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह काफी गंभीर मामला है। ऐसी आशंका रहती है कि बाहरी राज्यों से आपराधिक पृष्ठभूमि वाले कुछ रेहड़ी-फड़ी लगा कर क्षेत्र में छिपे रहते हैं। इस आशंका को देखते हुए कानून व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने शहर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, विश्वकर्मा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक आदि स्थानों पर कार्रवाई की है। रेहड़ी-फड़ी नहीं हटी, उनके कर्मचारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड कर नगर परिषद परिसर में जब्त कर लिया। कई फड़ीधारियों का सामान भी अस्थायी तौर पर कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद पांवटा साहिब की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने पुष्टि करते हुए कहा कि शहर में लाइसेंसधारी रेहड़ी-फड़ी वालों को निर्धारित स्थानों पर ही व्यापार करने की छूट है। बिना लाइसेंस, बिना पुलिस वेरिफिकेशन वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शहर अवैध रेहड़ी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सामना जब्त कर ले जाती हुई पांवटा नगर परिषद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें