फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लंबित डीए एरियर और मेडिकल बिलों का जल्द हो भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
-नाहन में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में उठी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को वरिष्ठ नागरिक भवन, नाहन में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मंच के उपाध्यक्ष गुमान सिंह ने की, जबकि कार्रवाई का संचालन महासचिव सुरेश शर्मा ने किया गया।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सभी पेंशनरों ने सर्वसम्मति से सरकार से मांग की है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुसार उनकी लंबित मांगों का शीघ्र निपटारा किया जाए। पेंशनरों के 1-1-2016 से नए वेतनमान का एरियर तुरंत जारी किया जाए। लंबित डीए एरियर और मेडिकल बिलों का भुगतान जल्द से जल्द हो। उच्च न्यायालय के निर्णय और नीति के अनुसार चालक और परिचालक सेवानिवृत्त लोगों को दो वेतन-वृद्धियां प्रदान की जाएं। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक हजार रुपये प्रति माह फिक्स मेडिकल अलाउंस दिया जाए। बैठक में सतीश गर्ग, मो. नाजिम, सुरेश कुमार, रमेश धीमान, गीता राम, गोरखू राम, मो. इस्लाम, मो. नाजिर और रंगी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें