फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आनंदपुर साहिब से नाहन पहुंचा नगर कीर्तन, भक्तों ने किया भव्य स्वागत

विज्ञापन
आनंदपुर साहिब से नाहन पहुंचे नगरकीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


महाराष्ट्र के हुजूर साहिब (नांदेड़) के लिए निकला है नगर कीर्तन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। आनंदपुर साहिब से महाराष्ट्र के हुज़ूर साहिब (नांदेड़) के लिए निकले नगर कीर्तन ने मंगलवार को नाहन में प्रवेश किया। गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में नगर कीर्तन के पहुंचने पर सिख समुदाय के लोगों ने भव्य स्वागत किया।

नगर कीर्तन के दौरान सिख श्रद्धालु पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के साथ यात्रा करते नजर आए। जानकारी के अनुसार सिख श्रद्धालु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पालकी में सुशोभित कर आनंदपुर साहिब से नांदेड़, महाराष्ट्र के हुज़ूर साहिब तक ले जा रहे हैं। यह नगर कीर्तन दूसरे गुरुद्वारों में भी पहुंच रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को यह नगर कीर्तन नाहन पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि यह यात्रा गुरु गोबिंद सिंह जी की विरासत और उनकी शिक्षाओं का सम्मान करती है, जो हुज़ूर साहिब में अपना अंतिम समय बिताने के लिए जाने जाते हैं। यह सिख समुदाय के लिए आस्था और सेवा का प्रतीक है।
-संवाद

आनंदपुर साहिब से नाहन पहुंचे नगरकीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें