फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिला अंडर-17 बैडमिंटन में निकुंज-नोशी का जलवा, पांचों खिताब अपने नाम

विज्ञापन
जिला स्तरीय अंडर 17 बैंडमिंटन में शानदार खेल दिखाने वाली नोशी रमौल साथी खिलाड़ी तथा कोच के साथ।
विज्ञापन
सिटी स्पोर्ट्स)
विज्ञापन




-अब ऊना में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे पांवटा के भाई-बहन

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिला अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में पांवटा साहिब के भाई-बहन निकुंज रमौल और नोशी रमौल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के सभी पांच खिताब अपने नाम कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों के साथ युगल और मिश्रित युगल मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया। अब दोनों ऊना में होने वाली हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

निकुंज रमौल ने अंडर-17 बालक एकल में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा दिव्यांश देव चौहान के साथ बालक युगल और नोशी रमौल के साथ मिश्रित युगल में भी खिताब जीता। वहीं, नोशी रमौल ने अंडर-17 बालिका एकल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अर्शमीत कौर के साथ बालिका युगल तथा निकुंज रमौल के साथ मिश्रित युगल में भी प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इस तरह दोनों भाई-बहन ने मिलकर सिरमौर जिला अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के पांचों खिताब अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर दोनों का चयन सिरमौर जिला अंडर-17 बैडमिंटन टीम में हुआ है।

अब निकुंज और नोशी ऊना में आयोजित होने वाली हिमाचल प्रदेश राज्य अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप में जिले की चुनौती पेश करेंगे। खिलाड़ियों की सफलता पर उनके कोच विक्रांत शर्मा और टीका राम को समर्पित प्रशिक्षण, कठिन परिश्रम और मार्गदर्शन के लिए बधाई दी गई।

इस अवसर पर दून वैली स्कूल, भट्टांवाली, पांवटा साहिब की प्रधानाचार्या शिवानी पांडे के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया गया। परिजनों ने बद्रीपुर में नन्हे खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के लिए उत्कृष्ट खेल अवसंरचना उपलब्ध करवाने के लिए समाजसेवी संजय कौशल का भी आभार जताया।
विज्ञापन


मां पिंकी रमौल सहित परिजनों ने विश्वास जताया कि निकुंज और नोशी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरमौर का नाम रोशन करेंगे और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सफलता का सिलसिला जारी रखेंगे।-

जिला स्तरीय अंडर 17 बैंडमिंटन में शानदार खेल दिखाने वाली नोशी रमौल साथी खिलाड़ी तथा कोच के साथ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें