नाहन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदोन्नत महिला पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण बैच की ओर से रविवार को नाहन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य एवं पर्यवेक्षक संघ की राज्य कार्यकारिणी के मुख्य सलाहकार हरीश ठाकुर, महासचिव लायक राम रघुवंशी, सलाहकार रविदत्त भारद्वाज, राज्य कार्यकारिणी से मुख्य संरक्षक नरवीर शर्मा, बलवान अभिनाशी, रविंद्र कुमार, सीता शर्मा, मीरा कंवर, नीरज चौहान, प्रेम पाल ठाकुर, प्यारे लाल, कमलेंद्र गुप्ता, संजय कुमार, पूनम ठाकुर और हमीद अली ने भाग लिया। इन सभी को प्रशिक्षण बैच की ओर से सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि नाहन में पदोन्नत महिला पर्यवेक्षकों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। इस मौके पर बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ के महासचिव लायक राम ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 50 फीसदी काडर एक्स नोमन कलेचर पदनाम के तहत पदोन्नति देने के बारे में मांग को जोरदार तरीके से सरकार के समक्ष रखा गया। उम्मीद है कि इस मांग के पूरा होने से 1998 तक की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरा समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिता महाजन का स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला और पुरुष के पदोन्नति प्रशिक्षण बैच निकालने पर आभार प्रकट किया है।