नाहन। अदालत ने भूमि प्रभावितों को 5,96,19,506 रुपये मुआवजा राशि जारी करने की अनुमति दे दी है। यह चार आवेदन संदीप एवं अन्य, मनीष एवं अन्य, बिमला देवी एवं अन्य और अमर सिंह एवं बनाम रेणुका जी डैम एवं अन्य मामले से संबंधित है।
अदालत में दायर आवेदनों में कहा गया था साल 2024 में पारित निर्णयों के तहत निर्धारित मुआवजा राशि कोर्ट में जमा की जा चुकी है। साथ ही इन निर्णयों के खिलाफ किसी भी पक्ष ने अपील दायर नहीं की है। आवेदक ने अपनी घरेलू जरूरतों का हवाला देते हुए राशि जल्द जारी करने की मांग की थी। वहीं, प्रतिवादी पक्ष ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। कोर्ट नाजिर की रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 को संदीप मामले में 3,28,17,571 और मनीष मामले में 1,64,08,786, बिमला देवी मामले में 67,32,353 और अमर सिंह मामले में 36,60,796 रुपये की राशि अभी तक वितरित नहीं की गई थी। सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद अतिरिक्त जिला अदालत ने यह भी आदेश दिया कि अमर सिंह एवं अन्य मामले में मृतक कुलदीप सिंह के हिस्से का मुआवजा उनके कानूनी वारिसों को बराकर जारी किया जाए।
संवाद