फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सांसद सुरेश कश्यप ने पच्छाद में किया करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण

विज्ञापन
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण करते सांसद सुरेश कश्यप। स्रोत विभाग
विज्ञापन
कहा-भाजपा सरकारों का मुख्य ध्येय ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां/राजगढ़।
(सिरमौर)। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने शुक्रवार को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता को समर्पित करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए। इन कार्यक्रमों में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप और जिला अध्यक्ष सहकारी विकास संघ सिरमौर बलदेव भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सांसद सुरेश कश्यप ने अपने प्रवास के दौरान हाब्बी से हाब्बी सैर तक नवनिर्मित एम्बुलेंस सड़क, भेहत खाला में निर्मित फुट ब्रिज, ग्राम भेहत में सिंचाई टैंक एवं पाइपलाइन, ग्राम पंचायत काटली के अंतर्गत चाकली से भाम्बा तक एम्बुलेंस रोड का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कश्यप ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों का मुख्य ध्येय ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस सड़कों के निर्माण से आपातकालीन स्थिति में ग्रामीणों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी और सिंचाई परियोजनाओं से किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें