पच्छाद क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेते सांसद सुरेश कश्यप। संवाद
सांसद सुरेश कश्यप ने नुकसान प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
नाहन। सांसद सुरेश कश्यप ने पच्छाद के कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान क्षेत्र के नायब तहसीलदार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, भाजपा नेता बलदेव भंडारी, प्रधान सुषमा, प्रधान रमेश, यादराम, प्रधान राजेंद्र शर्मा, बलवंत सिंह, गोविंद अत्री और प्रधान सुरला जनोट सोमदेवी भी मौजूद रहे।
कश्यप ने पूरे क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया और उसकी एक रिपोर्ट भी सभी अधिकारियों के साथ मिलकर बनवाई। सांसद ने कहा कि जो भी नुकसान क्षेत्र में हुआ है, उसका आंकलन किया जा रहा है।
नुकसान का प्राक्कलन बनाया जा रहा है और जैसे ही असेसमेंट तैयार होगी नुकसान की भरपाई राशि जारी कर दी जाएगी। कश्यप ने कहा कि कहीं सड़कें बंद हैं तो कहीं पेड़ गिरे हैं। कहीं सुरक्षा दीवारें और डंगे टूट गए हैं तो कहीं घर खतरे में हैं।