समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर करने के दौरान राजगढ़ कॉलेज और नौणी विवि के अधिकारी व लोग। स्रोत: कॉ
जागरूकता, शैक्षणिक शोध और नवाचार के नए अवसर होंगे उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ और डॉक्टर यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के बीच एक सहयोग समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। कार्यक्रम में डॉक्टर यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय से डॉ. इंद्रदेव, निदेशक विस्तार शिक्षा और महाविद्यालय राजगढ़ से प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र वर्मा ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि यह राजगढ़ महाविद्यालय के लिए एक सौभाग्य की बात है कि नौणी विश्वविद्यालय जैसे एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के साथ सहयोग समझौता हुआ है जो निरंतर प्रदेश के किसान के हितों के लिए उद्यानिकी एवं वानिकी क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान वर्षों से देता आ रहा है। इस समझौते से महाविद्यालय के छात्रों के माध्यम से क्षेत्र के विकास में विश्वविद्यालय की भूमिका बढ़ेगी और इससे छात्रों के कल्याण एवं विभिन्न विषयों में व्यावहारिक अनुभव शोध के अवसर और उच्च शिक्षा हेतु सार्थक प्रयास किए जाएंंगे।
महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए नौणी विश्वविद्यालय के साथ सहयोग को लेकर विशेष उत्साह व्यक्त किया है। इस अवसर पर नौणी विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. अनिल हांडा, संयुक्त निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. निधीश एवं महाविद्यालय की ओर से डॉ. नरेंद्र ठाकुर, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. गीतिका ठाकुर एवं डॉ. शिव भारद्वाज मौजूद रहे।
संवाद