फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मोगीनंद स्कूल के छात्र खिलाड़ियों ने जीती कुश्ती प्रतियोगिता

विज्ञापन
अंडर-19 खेलकूद में कुश्ती प्रतियोगिता जीत कर स्कूल पहुंचे मोगीनंद स्कूल के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की टीम ने कुश्ती मुकाबले में पहला स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस प्रतियोगिता में जिले के आठ जोन/खंडों की टीमें शामिल हुई थीं। कड़े मुकाबलों के बीच मोगीनंद विद्यालय के खिलाड़ियों ने उम्दा खेल दिखाते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। अब विद्यालय के छात्र प्रिंस और राहुल राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोगीनंद विद्यालय के डीपीई सतीश पुंडीर ने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व 27 से 29 सितंबर तक ट्रायल आयोजित किए गए थे। उन्होंने छात्रों की इस उपलब्धि को मेहनत और लगन का परिणाम बताया। मोगीनंद विद्यालय की प्रधानाचार्य शिभा खन्ना ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें