-कला संकाय में अंशिका और विज्ञान संकाय में खुशबू रहीं प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद का जमा कक्षा का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 93.3 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खास बात यह रही कि कला और विज्ञान दोनों संकाय में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए।
कला संकाय में अंशिका ने 89.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्योति 88.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और तमन्ना 87.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। कला संकाय में कुल 45 विद्यार्थियों में से 44 विद्यार्थी सफल रहे, जबकि एक छात्र असफल रहा। वहीं, विज्ञान संकाय में भी छात्राओं ने बाजी मारी। खुशबू ने 78.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि नम्रता 75.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और दीक्षा 73.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. शिभा खन्ना ने इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का लक्ष्य आगामी वर्षों में 100 प्रतिशत परिणाम हासिल करना है।
-
रोनहाट, कोटीबोंच और नैनीधार स्कूल का परिणाम रहा शानदार
रोनहाट। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोनहाट में वंदना ने 464 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अर्चिता ठाकुर 448 अंकों के साथ दूसरे और रुपिन राणा 423 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह नेगी ने इस उपलब्धि को विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।
वहीं, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय कोटीबोंच में श्रुति ने 476 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। तनीषा और पूजा ने 474-474 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि देवदक्ष 451 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण पराशर ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनीधार में ऋषभ ने 470 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंशिका शर्मा 453 अंकों के साथ दूसरे और अर्चिता ठाकुर 449 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
रोनहाट स्कूल की छात्रा वंदना।
रोनहाट स्कूल की छात्रा वंदना।