फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वार्षिक समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

मोगीनंद स्कूल में मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित
स्कूल के वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें एसएमसी प्रधान फरजाना ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मंच का संचालन सोनिया अग्रवाल ने किया
मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सरस्वती वंदना हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य नाटी, हरियाणवी, पंजाबी गिद्धा और राजस्थानी नृत्य पेश किया। बच्चों ने शिक्षक-विद्यार्थी संवाद पर एक लघु हास्य नाटिका प्रस्तुत करके उपस्थित जनसमूह का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर शैक्षणिक सत्र 2022-23 में छठी से दसवीं कक्षा तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी हासिल करने वाले विद्यार्थियों में जयकुमार, मिक्ष्य, पवन कुमार, रिहाना, पलक, एकम, भानू, लविश, शगुन, आयुष, शिवांगी, तन्मय, अमन, अनुष्का, अमीषा, मेघा, रानी, भविष्य, ज्योति, तमन्ना, नम्रता, अंशिका, मंजीत, देव, रिया और विशाखा को पुरस्कृत किया गया।
जमा एक विज्ञान संकाय में प्रिया, आयुष व लक्ष्मी, कला संकाय में सिमरन, समर देव और कशिश, जमा दो कक्षा के विज्ञान संकाय में वैशाली, उमंग व ईशा, कला संकाय में अंशिका, दीक्षा व शिवम को क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्या शिभा खन्ना, उप प्रधानाचार्य करुणा भारद्वाज, सुशीला, दीपक, संजीव, शालिनी, जयप्रकाश, सीताराम, संजय गुप्ता, ममता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें