जेएनवी नाहन में भूकंप और अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए भूकंप और अग्निशमन मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के 525 छात्र-छात्राओं और 20 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. जेपी बलोदी और उप-प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने किया। जबकि समन्वय एनसीसी एएनओ एवं एसडीएमए प्रभारी एमएल मेहरा ने किया। प्रथम सत्र में होमगार्ड बटालियन नाहन की प्लाटून कमांडर संतोष कुमारी ने विद्यार्थियों को विभिन्न आपदाओं से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर सीपीआर, घायलों को ले जाने के लिए स्ट्रेचर का उपयोग और ऊंची इमारतों से सुरक्षित रेस्क्यू करने का जीवंत प्रदर्शन किया।
दूसरे सत्र में अग्रसर प्रशामक रमेश कुमार ने आग के विभिन्न प्रकारों और उन्हें बुझाने की तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया। अंत में एनसीसी कैडेट्स की सहायता से आग बुझाने का सफल डेमो भी दिखाया गया।
संवाद
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में मॉक ड्रिल के दौरान आग बुझाती छात्राएं। स्रोत: विभाग