फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब में घरेलू गैस की अवैध रिफीलिंग का धंधा जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
(खास खबर)
विज्ञापन


घरेलू सिलिंडरों से निकाल कर फुटकर में गैस 150 से 200 रुपये प्रति किलो बिक्री
हरियाणा और उत्तराखंड से चोरी छिपे पहुंच रहे सिलिंडर, बड़े हादसों का खतरा
पांच किलोग्राम के सिलिंडर की अवैध बिक्री से गैस एजेंसी के संचालक भी परेशान

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल के जिला सोलन और सिरमौर में दो सप्ताह के भीतर आग भड़कने से दो बड़े हादसे हो चुके हैं। वहीं पांवटा साहिब में तेजी से फल-फूल रहा घरेलू गैस रिफीलिंग का धंधा खतरे की घंटी है। सीमावर्ती राज्यों हरियाणा और उत्तराखंड से चोरी छिपे गैस सिलिंडर यहां पहुंच रहे हैं। घरेलू गैस की अवैध रिफीलिंग (छोटे सिलिंडर में) का धंधा खूब जोरों से चल रहा है। बिना सुरक्षा के खुलेआम चल रहे इस कारोबार से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर और खास कर औद्योगिक क्षेत्र की प्रवासी बस्तियों में अवैध रूप से बिक रहे पांच किलो के सिलिंडरों का बाजार दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। नगर में गैस रिफीलिंग का कारोबार खुलेआम चल रहा है। घरेलू सिलिंडरों से निकालकर फुटकर में छोटे गैस सिलेंडरों में गैस 150 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक के हिसाब से भरी जा रही है। बिना सुरक्षा के खुलेआम चल रहे इस कारोबार से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

इसके सबसे ज्यादा खरीदार ठेली-रेहड़ी लगाने वाले, छात्र और श्रमिक परिवार हैं। जो छोटा सिलिंडर एजेंसी से 450 से 500 तक पड़ता है, उसका 750 से 1000 रुपये तक कालाबाजारी में जुटे लोग वसूल रहे हैं। बिना सुरक्षा के खुलेआम चल रहे इस कारोबार से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दरअसल, ज्यादा मुनाफे के लिए इन सिलिंडरों में मानक से पतली धातु का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इनके लीक होने और दबाव बढ़ने पर फटने का खतरा बना रहता है।

उधर, प्रदीप गैस एजेंसी संचालक पांवटा साहिब से प्रदीप शर्मा तथा शुभ इंडेन ग्रामीण वितरक अंंबोया से जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से गैस सिलिंडर का अवैध धंधा फल-फूल रहा है। बाहरी राज्यों हरियाणा और उत्तराखंड से चोरी छिपे गैस सिलिंडर पहुंच रहे है। लापरवाही और इसका इस्तेमाल घातक साबित हो सकता है। इसलिए, बेहतर होगा कि प्रमाणित कंपनियों के सिलिंडर का इस्तेमाल करें। इससे आप और आपके स्वजन सुरक्षित तो होंगे ही, जेब भी कम ढीली होगी।
बाक्स...

सूचना मिलने पर रखी जा रही चौकस नजर : निरीक्षक
- खाद्य आपूर्ति विभाग निरीक्षक पांवटा साहिब राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस तरह की शिकायतें मिली हैं। इसके बाद इसी माह औचक निरीक्षण करते हुए 15 सिलिंडर पकड़े जा चुके हैं। क्षेत्र में इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


बाक्स...

प्रशासन और संबंधित विभाग करें सख्त कार्रवाई : क्षेत्रवासी
- पांवटा साहिब निवासी व्यवसायी जगमोहन सूर्या, दिनेश शर्मा, भरत ठाकुर व सुरेंद्र चौहान का कहना है कि तेजी से ये धंधा बेरोकटोक पनप रहा है। गैस रिफीलिंग के समय निकलने वाली गैस से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए सरकार, प्रशासन व संबंधित विभाग इसको गंभीरता से लें।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें