फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले विधायक पांवटा सुखराम चौधरी

विज्ञापन
पांवटा के भुपपुर मे एनएच 707 फोर लेन मे मुआवजा मामले को लेकर मो केंद्रीय मंत्री नितिन गड करी से
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले विधायक सुखराम चौधरी
विज्ञापन

अधिकारियों को 15 दिन में ग्रामीणों के मुआवजा देने के निर्देश : सुखराम चौधरी

मुआवजे को लेकर पिछले माह से फोरलेन प्रभावित कर रहे धरना प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पिछले माह से एनएच-707 फोरलेन के प्रभावित किसान परिवार मुआवजे को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसमें 15 दिनों के भीतर भूपपूर केदारपुर व शमशेरपुर के प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा प्रदान किया जाए।
विधायक सुखराम चौधरी ने केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद टेलीफोन पर ये जानकारी दी है।

बता दें कि पिछले माह से देहरादून पांवटा साहिब एनएच-707 फोरलेन के प्रभावित सैंकड़ों किसान परिवार भूपपुर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें एनएच के प्रभावित किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस दौरान नेशनल हाइवे अथाॅरिटी (एनएचएआई) के खिलाफ धरना व नारेबाजी करते रहे हैं। विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि इस ज्वलंत मुद्दे को विधानसभा में भी उठा चुके हैं।
विज्ञापन

अब दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है जिसमें पांवटा के प्रभावित ग्रामीणों की मांग को प्रमुखता से केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा गया है। बल्लूपुर से देहरादू- पांवटा साहिब भूपपुर फोरलेन सड़क के प्रभावित सैकड़ों किसानों की मुआवजे की मांग को केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान सांसद अनुराग ठाकुर और रणधीर शर्मा भी साथ रहे।
विज्ञापन

पांवटा साहिब विधानसभा के विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि इस मुआवजे को 15 दिन के अंदर-अंदर ग्रामीणों को प्रदान किया जाना चाहिए।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें