फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रेणुकाजी में चौथे दिन महाआरती में शामिल हुए विधायक अजय सोलंकी

विज्ञापन
रेणुकाजी में महाआरती में शामिल नाहन के विधायक अजय सोलंकी और श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ददाहू ( सिरमौर) अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के चौथे दिन भी ऐतिहासिक रेणुका झील में शुद्ध घी के दियों से महाआरती की गई। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मां रेणुका की महाआरती में भाग लेकर महाआरती का शुभारंभ किया। झील के दोनों ओर सैकड़ों लोग इस महाआरती के साक्षी बने। श्रद्धालुओं ने मिट्टी के दीये लेकर महाआरती की और बाद में इन्हें झील में प्रवाहित किया। इस मौके पर एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर, सीईओ भरत सिंह ठाकुर और मित्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-

रेणुका मेले में आज धमाल मचाएंगे रघुवीर ठाकुर और रितु पाठक

ददाहू। रेणुका मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में मंगलवार को हिमाचली गायक रघुवीर ठाकुर व रितु पाठक स्टार कलाकार के रूप में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही हिमांशी तंवर, रामेश्वर शर्मा, राजीव शर्मा, सुरेश शर्मा व कपिल शर्मा भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। एनजेडसीसी के कलाकार उत्तराखंड की संस्कृति से दर्शकों को रूबरू करेंगे। उपायुक्त प्रियंका वर्मा सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन


-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें