फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदल ने किया धारटी के 19 गांवों को जोड़ने वाली सड़क का शुभारंभ

विज्ञापन
धारटी के 19 गांवों को जोड़ने वाली सड़क कार्य का शुभारंभ करते विधायक डा. राजीव बिंदल। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल वीरवार को धारटी क्षेत्र के 19 गांवों को जोड़ने वाली सड़क का शुभारंभ किया। उन्होंने तीन तरफ से जेसीबी मशीन लगाकर इस कार्य की शुरूआत करवाई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने डॉ. बिंदल का जोरदार स्वागत किया गया। डॉ. बिंदल कहा कि सेर बडोन से रैन तक 11 किमी की सड़क डेढ़ साल में बनाई गई है। रैन से 8 किलोमीटर की सड़क धगेड़ा तक 31 मार्च तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

19 किलोमीटर लंबी यह सड़क 19 गांवों को लाभ पहुंचाएगी। पहले चरण में इस सड़क की फॉरमेशन कटिंग का कार्य किया जा रहा है जबकि दूसरे चरण में पुल और पुलिया लगाने का काम किया जाएगा। इसमें 4 छोटे पुल (स्पैन कलवर्ट) का निर्माण कार्य 31 मार्च से पहले शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में सड़क को 3 मीटर से 5 मीटर चौड़ा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस सड़क पर 31 मार्च तक 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मंडल महामंत्री मनीष चौहान, धारटी क्षेत्र के भाजपा नेता और कार्यकर्ता के अलावा विभिन्न पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें