फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सैनधार क्षेत्र से लापता नाबालिगा अर्की से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनधार क्षेत्र से लापता नाबालिगा अर्की से बरामद
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका पुलिस ने सैनधार क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग लड़की को अर्की से बरामद करके उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने 24 घंटे से पहले ही लड़की को ढूंढने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

नाबालिग 11 सितंबर की सुबह अपनी छोटी बहन को ददाहू जाने की बात कह कर घर से निकली थी लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। उसके परिजनों ने अपने स्तर पर भी उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़की को अर्की में एक घर से बरामद करके उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

एसएचओ रेणुका रणजीत राणा ने बताया कि 24 घंटे से पहले ही लड़की को सुरक्षित सोलन जिले के अर्की से बरामद करके उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें