फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विज्ञान प्रश्नोतरी में अमन, आर्यन और ललित आए प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान प्रश्नोतरी में अमन, आर्यन और ललित आए प्रथम
विज्ञापन

मोगीनंद स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में विज्ञान प्रश्नोतरी और प्रदर्शनी आयोजित की गई। विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में अमन, आर्यन और ललित की टीम प्रथम और प्रिया, खुश्बू व संदीपा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। जबकि विशाखा, आकाश व अंशिका की टीम तृतीय स्थान पर रही।
इसके अलावा विज्ञान प्रदर्शनी में कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों में आकाश को लाई-फाई मॉडल के लिए प्रथम, लक्ष्य को भूकंप अलार्म मॉडल के लिए द्वितीय व मोहित एवं याचिका को भूकंप सूचक यंत्र व मानव शरीर तंत्र मॉडलों के लिए तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग के गणित आविष्कार में कोणों के प्रकार के लिए लविश को पहला, बीज गणितीय अभिव्यक्ति के लिए पलक को दूसरा एवं गणित वर्ग के लिए खुशी व महक को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
इसी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में कक्षा जमा एक के विद्यार्थी आकाश को वेक्यूम क्लीनर मॉडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जबकि गृह सुरक्षा मॉडल में जमा दो के छात्र कुनाल को द्वितीय और हीमोडायलिसिस मॉडल के लिए अमन को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

इसके साथ ही जमा दो कक्षा के छात्र सत्यम के बनाए न्यूक्लियर पावर प्लांट के मॉडल को भी विज्ञान प्रदर्शनी में विशेष स्थान दिया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या शिभा खन्ना ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कूल के अध्यापक हमेशा बच्चों को सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों के लिए प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें