फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चूड़धार में कंदराव और बर्फ के बीच मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चूड़धार में कंदराव और बर्फ के बीच मिला युवक का क्षत-विक्षत शव
विज्ञापन

शिवरात्रि के दिन लापता अक्षय को ढूंढने नौहराधार से गए थे तीन युवक

संवाद न्यूज एजेंसी

नौहराधार (सिरमौर)। धार्मिक पर्यटन स्थल चूड़धार में सोमवार को एक क्षत-विक्षत हालत में शव मिला है। शव शिवलिंग के पीछे कंदराव (बड़े पत्थरों के बीच) और बर्फ के बीच फंसा हुआ पाया गया। नौहराधार से सोमवार को पंचकूला हरियाणा के लापता अक्षय को ढूंढने गए तीन स्थानीय युवकों को यह शव मिला हैं। हालांकि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है इसका पता जांच के बाद ही चलेगा लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि शव लापता हुए हरियाणा के पंचकूला निवासी युवक अक्षय का ही हो सकता है।

जानकारी के सोमवार सुबह नौहराधार के तीन युवक हंसराज, हरीश और तपेंद्र मानवता और पीड़ित परिजनों के दर्द को देखते हुए लापता अक्षय की तलाश में निकल पड़े। चूड़धार में पहुंचने पर उन्होंने सर्च अभियान शुरू किया। शिवलिंग के पीछे कंदराव में बर्फ के बीच एक युवक का शव बुरी हालत में उन्हें मिला। उन्होंने इसकी जानकारी नौहराधार के स्थानीय लोगों को दी। वहीं प्रशासन को भी सूचित किया गया। इसके बाद युवक शव को नौहराधार लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, रविवार को लापता युवक को ढूंढने के लिए पर्वतारोही बलजीत कौर के साथ पांच लोगों की टीम भी तलाशने गई थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलीं। बता दें कि 26 फरवरी को शिवरात्रि के दिन अक्षय लापता हो गया। प्रशासन ने एसडीआरएफ, पुलिस वन विभाग, राजस्व विभाग के एक दर्जन से अधिक लोगों की टीम रेस्क्यू के लिए सर्च ऑपरेशन छेड़ा था। ठंड और बर्फ होने के चलते उन्हें लौटना पड़ा।

इसके बाद 6 मार्च को यह जिम्मेदारी अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं प्रशिक्षण केंद्र, मनाली से प्रशिक्षित तीन सदस्यीय एक्सपर्ट टीम को दी गई थी। इस टीम ने भी परिस्थितियों को देखते हुए सर्च ऑपरेशन पर रोक लगाने का फैसला किया था।
विज्ञापन


एसडीएम संगड़ाह सुनील कैथ ने बताया कि चूड़धार में क्षत-विक्षिप्त हालत में शव मिलने की सूचना मिली हैं। नौहराधार के तीन युवकों को यह शव मिला है। छानबीन के बाद पता चलेगा कि यह शव लापता युवक का है या किसी और का। फिलहाल शव को नौहराधार लाया जा रहा है।

...संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें