फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महिला से छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर )। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और अनुसूचित जाति उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। आरोपी पर वर्ष 2025 से लगातार परेशान करने और मार्च 2026 में बस स्टैंड के पास पीछा कर छेड़छाड़ करने का आरोप है।
थाना पांवटा साहिब में दर्ज शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी सुनील, निवासी गांव मानप्राग, तहसील शिलाई, ने वर्ष 2025 में कई बार उसके साथ छेड़खानी की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया कि जब शिकायतकर्ता बस स्टैंड से उतरकर गुरुद्वारा पांवटा साहिब की तरफ जा रही थी, उस समय आरोपी बस स्टैंड पर अन्य चालकों के साथ खड़ा था। शिकायतकर्ता को देखते ही आरोपी ने उसका पीछा किया और छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि अक्तूबर 2025 में जब वह अपनी माता के पास गई हुई थी और माता ड्यूटी पर थीं, उस दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर माता के कमरे में आ गया। आरोपी ने जबरन गलत हरकत करने का प्रयास किया और शिकायतकर्ता के साथ जोर-जबर्दस्ती की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें