फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की महलि ने ठेकेदार पर लगाए दुराचार के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। बिहार की रहने वाली महिला ने एक लेबर ठेकेदार पर दुराचार के आरोप लगाए हैं। इस संदर्भ में महिला ने पच्छाद थाने में शिकायत भी सौंपी है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिहार निवासी 22 वर्षीय महिला ने कहा कि वह अपने पति व छोटे बच्चे के साथ अपने ही गांव के लेबर ठेकेदार के साथ एक उद्योग में कार्य करने के लिए आई थीं। पति के काम पर लगने के बाद हमने यहां किराये का कमरा ले लिया। ठेकेदार सुभाष भी यहां आकर खाना खा लेता था। लॉकडाउन के बाद कंपनी में फिर से काम शुरू होने पर पति ड्यूटी जाने लगे। इस बीच आरोपी ठेकेदार ने 22 अगस्त को पति के काम पर जाने के बाद मेरे साथ दुराचार किया। पुलिस थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि महिला की शिकायत पर ठेेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ठेकेदार को गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें