फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रदेश सरकार स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था करे सुनिश्चित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिड-डे मील वर्कर की हत्या मामले में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त सिरमौर से मिला मिड डे मील वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश में हाल ही में स्कूल में घुसकर मिड-डे मील वर्कर की निर्मम हत्या मामले को लेकर वर्कर्स में काफी रोष है। इसी मामले में सोमवार को यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सिरमौर से मिला। यूनियन ने उपायुक्त की मार्फत मांगों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा है।
प्रतिनिधिमंडल में मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (संबंधित सीटू) के जिला उपाध्यक्ष निर्मला, राज्य अध्यक्ष संदीप, सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार, राजेंद्र ठाकुर, कला देवी, वीना देवी, लता, बाला राम और रघुवीर आदि ने कहा कि जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा में दिनदहाड़े स्कूल में घुसकर मिड-डे मील वर्कर की ड्यूटी के दौरान हुई हत्या से लोगों में काफी रोष है। उन्होंने मांग उठाई कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा पेश न आ सके।
विज्ञापन

उन्होंने मृतका के परिजनों को न्यूनतम 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने, परिवार के एक योग्य सदस्य को उपयुक्त सरकारी नौकरी देने, परिवार के सदस्यों को समुचित सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग उठाई। इसके अलावा प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर आवश्यक सुदृढ़ कदम उठाने को लेकर भी सरकार से मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि देहरा उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत चनौर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला चनौर में कार्यरत मिड-डे मील वर्कर सुलोचना देवी की ड्यूटी के दौरान हुई निर्मम हत्या प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में कर्मचारियों एवं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न पैदा करती है। विद्यालय परिसर में इस प्रकार की गंभीर घटना का होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। यदि सुरक्षा मानकों का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ होता तो संभवत: इस प्रकार की घटना को रोका जा सकता था।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें