फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील कर्मियों ने सरकार से मांगी ठोस नीति

Sun, 21 Feb 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 मिड डे मील वर्कर्स यूनियन तहसील नाहन कमेटी का सम्मेलन रविवार को हिंदू आश्रम में नरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें नाहन व सुरला शिक्षा खंडों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सीटू के जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारों की मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते देश व प्रदेश का मजदूर आर्थिक बदहाली से हाशिए पर आ गया है।
विज्ञापन



विभिन्न परियोजनाओं में कार्य कर रहे अंशकालिकों के लिए केंद्र व राज्य सरकारें कोई ठोस नीति नहीं बना पाई, बल्कि उल्टे कामगारों व परियोजनाओं के बजट में कटौती की जा रही है।


संघ ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आगामी वित्त वर्ष के लिए बजट में मिड डे मील वर्कर्स के मानदेय में बढ़ोतरी की जाए या फिर वर्कर्स को सरकार की ओर से न्यूनतम वेतन 5400 रुपये मासिक निर्धारित किया जाए। मिड डे मील वर्करों को मौजूदा समय में जो दैनिक भत्ता दिया जा रहा है वह कम है। उन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



संघ ने कहा कि सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद महिला विकास एवं उनकी सुविधाओं के लिए ठोस नियम नहीं बन पा रहे। बल्कि समाज में महिलाओं का शोषण निरंतर बढ़ रहा है जिस कारण महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही। सम्मेलन में मांग की गई कि 6 फरवरी 2016 को संघ की ओर से जो मांगपत्र सरकार को दिया गया है उस पर गंभीरता से विचार किया जाए।
इस मौके पर नाहन खंड के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह, महासचिव रीतू मिश्रा, धनीराम, नरेश कुमार, अंजना देवी, रणवीर सिंह, रमेश चंद, अनिता वर्मा, ताहिरा, गुणदीप कौर, रेशम कौर, अनिता, प्रवीण, सत्या देवी, श्यामा, निर्मला, सुरक्षा, ललिता, ममता, संजीदा, चांद कौर, कमला, भागवंती आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें