पांवटा साहिब के एनपीएस सहोता बने राज्य कार्यकारिणी उपाध्यक्ष
मेस्ट्रो स्पोर्ट्स एसोसिएशन की पांवटा विश्राम गृह में बैठक आयोजित
राज्य स्तरीय मेस्ट्रो स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजन को लेकर चर्चा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। मेस्ट्रो स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक पांवटा विश्राम गृह में आयोजित की गई। एमएसए के राज्य अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें विशेष अतिथि के रूप में उद्योगपति एवं समाजसेवी एनपीएस सहोता मौजूद रहे।
बैठक में वर्ष 2025-26 के मास्टर्स खेलों के स्थान एवं तिथि निर्धारित करना और इन खेलों को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रावधान पर मंथन हुआ। प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, महासचिव विजय यादव एवं जिला के प्रधान महेंद्र राठौड़ ने बताया कि इस बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पांवटा में करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के सभी इवेंट्स वॉलीबाल, कबड्डी, बास्केटबाल, फुटबाल, बैडमिंटन,भारतोलन, साइकिलिंग, टेबल टेनिस और चैस आदि का आयोजन होगा। यह निर्णय लिया गया कि मास्टर्स स्पोर्ट्स का आयोजन पांवटा साहिब जिला सिरमौर में ही होगा।
बैठक में महासचिव विजय यादव, सेवानिवृत्त चीफ कोच भारतीय खेल प्राधिकरण, सदस्य कैप्टन पीसी भण्डारी, कैप्टन जगत सिंह, इकबाल कौर पूरण सिंह, अवनीश मल्होत्रा सेवानिवृत्त एडीपीईओ को उपाध्यक्ष, महेंद्र राठौर अध्यक्ष एमएसए जिला इकाई, अरुण शर्मा सेवानिवृत्त महाप्रबंधक हिमाचल प्रदेश कोआपरेटिव बैंक बिलासपुर, सदस्य कार्यकारिणी, अर्जुन नागरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, त्रिलोकनाथ वित्तीय सचिव, अवतार कौर अध्यक्ष हॉकी क्लब सोलन, धनवीर सिंह प्रवक्ता व महक ने अपने विचार साझा किए।
प्रदेश अध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि बैठक में पांवटा साहिब निवासी उद्योगपति एवं समाजसेवी नरेंद्र पाल सिंह सहोता और नरेंद्र थापा सेवानिवृत्त कोच साई नाहन को राज्य उपाध्यक्ष, अवनीश मल्होत्रा को राज्य कार्यकारिणी का संगठन सचिव, राजेंद्र सिंह तोमर, हिमाचल प्रदेश सचिवालय (विधि विभाग) शिमला, अवतार कौर सोलन, आशा तोमर सिरमौर को राज्य कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। एन मेहता वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय पहले से ही उक्त एसोसिएशन के कार्यकारिणी के सदस्य हैं।
इनके अतिरिक्त जिला सोलन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सतिंद्र सिंह नालागढ़ (सेवानिवृत्त प्रोफेसर) जिला शिमला के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। सेवानिवृत्ति एडीपीईओ हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग सोहन सिंह कल्याण, सुरेश नड्डा को बिलासपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। महेंद्र सिंह राठौर जिला सिरमौर के अध्यक्ष के रूप में पहले से ही कार्य कर रहे हैं। सभी अध्यक्ष अपने जिले की शेष कार्यकारिणी गठित करेंगे।
बाक्स...
महेंद्र राठौर जिला अध्यक्ष और पंकज शर्मा महासचिव
- जिला सिरमौर की कार्यकारिणी में महेंद्र सिंह राठौड़ अध्यक्ष, कैप्टन पीसी भंडारी को उपाध्यक्ष एवं पंकज शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया।
बाक्स...
बैठक में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित
- बैठक में एसोसिएशन के एक वरिष्ठ सदस्य रमेश राठौर सेवानिवृत पीईटी की अकस्मात मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। सभी सदस्यों द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संवाद