धौलाकुआं (सिरमौर)। स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों में स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम में आज मेरा गांव, मेरा देश विषय पर चर्चा की गई। इसमें एक सहारा संस्था के संस्थापक डॉ. अनुराग गुप्ता (एडवोकेट) ने युवाओं को समाज सेवा से जुड़ने का आह्वान किया। संस्था की अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस स्वयंसेवकों ने संकल्प लिया कि वे समाज के हर वर्ग तक जागरूकता का संदेश पहुंचाएंगे और स्वयं से पहले समाज की भावना को जीवन में आत्मसात करेंगे।