फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मेधावी विद्यार्थी पुरस्कृत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मचाई धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगीनंद स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में ब्लू स्टार कंपनी के प्लॉट हेड गिरीश परूंडेकर मुख्यातिथि रहे, जबकि मैनेजर जगदीश चंद, राहुल और विजय चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य अध्यापिका शिभा खन्ना ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। छात्र-छात्राओं ने हिंदी, फिल्मी, पहाड़ी और देशभक्ति गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

अंत में शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। सम्मानित विद्यार्थियों में सानवी, आरुषी, समद्धि, कृतिका, अपेक्षा सिंह, जतिन चौहान, अंकित, अमित ठाकुर, खुशी, अनुष्का, लक्ष्मी, मीनाक्षी, जय कुमार, कुनाल, मोहम्मद आसिफ, विपिन बाजपेयी, दीक्षा, निहारिका, ज्योति, अंशिका, तमन्ना शर्मा, खुश्बू, कुनाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा तमन्ना शर्मा, नम्रता, सरगम, रिया पुंडीर, निहारिका, देवांशु चौहान, वंशिका, राजीव शर्मा, परिधि, माही, पलक, वंशिका, ज्योति, अदित्या, गरिमा, आरुषी, रिहाना, पलक, एकम, भानू धीमान, लविश कुमार, रागविंद राज कंवर, आयुष अत्री, तन्मय, रुचि, अमिषा, मेघा, रितिक, अभय, साहिल, आसिफ, लकी थापा, विवेक, रजत, राहुल, प्रिंस और आसिफ सहित अन्य विद्यार्थी भी पुरस्कृत किए गए। इस मौके पर स्कूल स्टाफ, स्कूल प्रबंधन समिति और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें