फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हलां स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
हलां स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

हलां स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

स्कूल के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। शहीद कल्याण सिंह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं उत्कृष्ट प्राथमिक केंद्र पाठशाला हलां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में अतिरिक्त निदेशक स्कूल शिक्षा बाबूराम शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि पूर्व प्रधान हलां यशपाल ठाकुर, प्रधान संतराम शर्मा, नाया पंजौड पंचायत प्रधान बाबूराम, लौजा पंचायत के उपप्रधान अनिल चौहान आदि विशेष अतिथि रहे।

प्रधानाचार्य रामभज शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन के बाद वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। अंत में मुख्यातिथि शिक्षा, खेल व दूसरी गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चे पुरस्कृत किये। इसमें आर्यन, रितिका, अंजलि, नीरव सरस्वती, सोनिया, महावीर, अभियांश शर्मा, काव्यांश, अजय लोदटा, सिद्धार्थ, ईशान शर्मा, हिमांशी, मीनाक्षी चौहान, दिव्यांश शर्मा, नमृता, समीर चंद शामिल रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा पारस, हितेश, वंश, आरुषि, अन्वेषा, तनीषा, पारस, सिमरन, सुमित, उर्वशी मालवीय, प्रतिभा, इशांत शर्मा, अंकित, मनप्रीति, अभिषेक पोजटा, अनिला, काजल, नीरज कुमार, अंशु, मुस्कान, तमन्ना, प्रभा भारद्वाज, इशांत, निहारिका, पूजा, निर्जला, आशीष शर्मा शामिल रहे। इसके अलावा शालिनी ठाकुर भी पुरस्कृत की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर सुरेंद्र सरस्वती, केंद्राध्यक्ष वीर सिंह चौहान, केंद्राध्यक्ष लोजा सुंदर सिंह शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रणदीप खाजटा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हलां स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत स्कूल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें