सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा खंड माजरा की कार्यकारिणी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा साहिब(सिरमौर)। शिक्षा खंड माजरा कला स्नातक अध्यापक संघ की कार्यकारिणी का गठन नाहन खंड के महासचिव सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन किया गया। माजरा स्कूल में कार्यरत विशाल पंवार को अध्यक्ष चुना गया। माध्यमिक स्कूल चिया मिमयाना से हितेंद्र सिंह को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। बाड़थल मधाना स्कूल से रोशन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा भरोग बनेड़ी स्कूल से राजेश भंडारी को मुख्य सलाहकार, माजरा स्कूल से रजनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लोहगढ़ स्कूल से परीक्षित को उपाध्यक्ष बनाया गया। पड़दूनी स्कूल से अंजु शर्मा को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कुडला खरक स्कूल से मनीष कुमार और पड़दूनी स्कूल से अजय सैनी को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। बाकी बचे पदों का चयन अगली बैठक में करने का निर्णय लिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष विशाल पंवार ने सभी का आभार प्रकट किया।