फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मेहरूवाला की महिलाओं को डेढ़ लाख टाईल्स का मिला ऑर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं संगठन बना प्रेरणा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुरूवाला (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र के मेहरूवाला की महिलाओं का संगठन दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बना है। इन महिलाओं का संगठन आगे बढ़ कर काम कर रहा है। महिलाओं ने मेहरूवाला में पेवर ब्लॉक यूनिट स्थापित किया है।

इस यूनिट को एक के बाद एक ऑर्डर मिल रहे हैं। अब महिलाओं को बड़ा ऑर्डर हाथ लगा है। पच्छाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोटला पंजोला की ओर से समृद्धि पेवर ब्लॉक यूनिट को एक लाख पचास हजार टाइल्स का ऑर्डर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटला पंजोला पंचायत के प्रधान हेमराज ने समृद्धि पेवर ब्लॉक यूनिट का दौरा किया। महिलाओं ने उन्हें यूनिट में बनाए जा रहे उत्पाद दिखाए। महिला समूह की सचिव रीना ने कहा कि प्रधान हेमराज ने उन्हें टाइल्स का ऑर्डर दिया है। समृद्धि पेवर ब्लॉक यूनिट से जब भी कोई पंचायत अथवा व्यक्ति टाइल्स खरीद करता है तो उससे एक विक्रेता को फायदा न होकर भंगानी पंचायत की लगभग 60 परिवारों को पहुंचता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की ओर से इंटरलॉक टाइल्स लोगों को भी बेची जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें