फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मेहंदी प्रतियोगिता में इशिका, उर्वशी और अन्वी ने मारी बाजी

विज्ञापन
डीएवी एन पब्लिक स्कूल ददाहू में महेंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं।
विज्ञापन
- डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में तीन वर्गों में आयोजित हुई स्पर्धा, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने हाथों पर मेहंदी की आकर्षक कलाकृतियां उकेरकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में इशिका ने प्रथम, आराध्या ने द्वितीय और नितिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में उर्वशी प्रथम, अमान्या द्वितीय और दीपांशु तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, वरिष्ठ वर्ग में अन्वी ने पहला, सुहानी ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेंद्र गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें अपनी कला एवं कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर धनवीर शर्मा, जितेंद्र कुमार, मामराज शर्मा, अनीषा शर्मा, वंदना देवी, सत्यप्रकाश, प्रियंका शर्मा, हिमांशु चौहान, परीक्षा शर्मा, मोनिका देवी, सुमन शर्मा, तनीषा गोयल और रीतिका चौहान सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें