पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में आमसभा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में मंगलवार को आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। बैठक में शर्मिला ठाकुर को अध्यक्ष और तपेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीपिका ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए स्कूल के कार्यों में सहयोग प्रदान करने की अपील की। इस अवसर पर शिक्षक निशि रानी, अभिलाषा चौहान, चेतना पराशर, सीमा रानी, प्रीतम ठाकुर, कमल जावेद, अभिलाषा ठाकुर आदि मौजूद रहे।