फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़ की 34 पंचायतों के विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द निपटाने के निर्देश

विज्ञापन
राजगढ़ विकास खंड कार्यालय सभागार  में समीक्षा बैठक उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि और सचिव। संवाद
विज्ञापन
वीबी-जी राम जी योजना की दी जानकारी, ग्राम सभाओं की तैयारियों पर भी चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ की 34 पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय राजगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी उमेश शर्मा ने की। इसमें विकास खंड की सभी 34 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सेवकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान विभिन्न मदों के तहत पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिन कार्यों में देरी हो रही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने अथवा बंद करने के प्रस्ताव ग्राम सभाओं से पारित करवाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए प्रत्येक पंचायत को विशेष कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एक जुलाई से देशभर में शुरू हुई वीबी-जी राम जी योजना की विस्तृत जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने योजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और इसके तहत कराए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें