फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: युवाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभागों में बेहतर समन्वय पर जोर

विज्ञापन
नाहन में उपायुक्त कार्यालय सभागार में माय भारत सिरमौर के युवा कार्यक्रमों से संबंधित जिला सलाहक
विज्ञापन
-माय भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक में आगामी युवा कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। माय भारत सिरमौर के युवा कार्यक्रमों से संबंधित जिला सलाहकार समिति की दूसरी बैठक शनिवार को उपायुक्त कार्यालय, सिरमौर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एकता काप्टा ने की। बैठक में गत तिमाही के दौरान माय भारत की ओर से संचालित विभिन्न युवा-केंद्रित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में फ्यूचर लीडरशिप बूटकैंप, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी) क्विज, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण, सेवा पखवाड़ा, नशा मुक्त युवा जिला स्तरीय प्रतियोगिता तथा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इन कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयासों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इनमें वंदे मातरम् कैंप, वीबीवाईएलडी सांस्कृतिक चरण, खंड एवं जिला स्तरीय खेल गतिविधियां तथा अंतर-जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम प्रमुख रहे।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को माय भारत की पहलों के साथ बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय और अभिसरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा-केंद्रित कार्यक्रमों का लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचना चाहिए, ताकि उन्हें सहभागिता, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के सार्थक अवसर मिल सकें।
बैठक में माय भारत के आगामी अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रमों पर विशेष जोर दिया गया। सभी विभागों से माय भारत स्वयंसेवकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा उन्हें व्यावहारिक और अनुभवात्मक अधिगम के अवसर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया। इससे स्वयंसेवक विभिन्न सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विभागीय पहलों के संचालन की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित हो सकेंगे।
विज्ञापन

बैठक का समापन सिरमौर जिले में युवाओं की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा युवा-केंद्रित पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ। बैठक का संचालन जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा ने किया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें