फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नेहरू मैदान में मनाया जाएगा उपमंडलीय स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के खिलाफ जन जागरुकता को लेकर रन अगेंस्ट ड्रग्स मैराथन भी होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस नेहरू मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। एसडीएम राजकुमार ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि समारोह का शुभारंभ सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। इसके उपरांत पुलिस और स्कूली बच्चों की ओर से परेड निकाली जाएगी। स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं और लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। नशे के विरूद्ध जन-जागरुकता के लिए रन अगेंस्ट ड्रग्स मैराथन का आयोजन होगा और पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में नायब तहसीलदार, बीडीओ तपेंद्र नेगी, बाल विकास परियोजना अधिकारी पवन गर्ग, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उपासना शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम खेड़ा सहित स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें