फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते निजी दवा विक्रेताओं ने बंद रखीं दुकानें

विज्ञापन
नाहन में हड़ताल के चलते बंद पड़ी दवा विक्रेताओं की दुकानें। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेसी
नाहन (सिरमौर)। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और बड़े दवा घरानों (ई-फार्मेसी) की ओर से दिए जा रहे भारी डिस्काउंट के विरोध में बुलाई गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मुख्यालय नाहन में मिला-जुला असर देखने को मिला। मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज की सरकारी दुकान खुली रहने से मरीजों को कोई दिक्कत नहीं हुई, वहीं ग्रामीण इलाकों के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

दवा विक्रेता संघ के आह्वान पर एक दिन के देशव्यापी बंद के तहत नाहन में अधिकांश निजी दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखीं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में सरकारी दवा की दुकान पूरी तरह से खुली रही। इसके चलते मरीजों को दवाओं की निर्बाध आपूर्ति मिलती रही।
विज्ञापन


इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की डिस्पेंसरी से भी आमजन को निशुल्क दवाइयां भी बांटी गईं। शहर में वैकल्पिक व्यवस्था सुचारू रहने से हड़ताल का आम मरीजों पर कोई खास असर नहीं दिखा। हालांकि जिन लोगों को ये दुकानें खुली होने की जानकारी नहीं मिली, वह जरूर परेशान रहे।

शहर में भले ही हालात सामान्य रहे, लेकिन ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में दवा की दुकानें बंद रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों के मरीजों को छोटी-मोटी बीमारियों या आपात स्थिति में दवाएं खरीदने के लिए भटकना पड़ा, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर के विकल्प सीमित रहते हैं।

बता दें कि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के बैनर तले बुलाई गई इस एक दिवसीय हड़ताल का मुख्य उद्देश्य सरकार के सामने अपनी मांगें रखना है। दवा विक्रेताओं का आरोप है कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और बड़े दवा घरानों द्वारा दवाओं पर अत्यधिक डिस्काउंट दिए जाने से छोटे और स्थानीय दुकानदारों का व्यापार चौपट हो रहा है। उनका तर्क है कि ई-फार्मेसी और भारी छूट की यह नीति छोटे खुदरा विक्रेताओं की आजीविका को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन


संवाद

नाहन में हड़ताल के चलते बंद पड़ी दवा विक्रेताओं की दुकानें। संवाद

नाहन में हड़ताल के चलते बंद पड़ी दवा विक्रेताओं की दुकानें। संवाद

नाहन में हड़ताल के चलते बंद पड़ी दवा विक्रेताओं की दुकानें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें