फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दो साल से नहीं हुआ मेडिकल बिलों का भुगतान

Wed, 13 Dec 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया एरियर एक मुश्त देने की मांग
विज्ञापन

नालागढ़ में परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी मंच की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की नालागढ़ इकाई की बैठक में मंच के अध्यक्ष भीम सिंह ने कहा कि सरकार व निगम प्रबंधन वर्ग से नए वेतन मान के एरियर की बकाया राशि एक मुश्त नहीं दी गई है। वहीं एक जून 2015 से बकाया डीए का एरियर की अदायगी भी शीघ्र करने की मांग की है। साथ समय पर पेंशन मिलने पर सरकार व निगम का आभार भी जताया गया।
विज्ञापन

पेंशनरों के चिकित्सा बिल दो साल से लंबित है, जिससे पेंशनरों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। 65, 70 व 75 साल पूरे करने वाले पेंशनरों को पांच, दस व पंद्रह फीसदी पेंशन बढ़ोतरी की मांग की है। पेंशनरों की मांगो के प्रति सरकार व निगम का ढुलमुल रवैया होने से पेंशनरों ने रोष जताया। बैठक में बाबू राम, ओंकार सिंह, रघुबीर सिंह, नंद लाल, राम सिंह, सुंदर लाल, दाता राम, रामलोक, सिख राम, प्रीतम सिंह, संतराम, केवल कृष्ण, गुरमुख सिंह, भागा राम, रविंद्र सिंह, बुधराम, चरण सिंह, कमल कुमार, कर्मचंद, हरपाल सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें