फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का मुआयना कर लौट एमसीआई टीम

Sat, 09 Jan 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय टीम ने नाहन अस्पताल का जायजा लेकर मेडिकल कॉलेज की जमीन का निरीक्षण किया। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बीते बुधवार को नाहन अस्पताल के दौरे पर अचानक आ गए थे।
विज्ञापन


एमसीआई की तीन सदस्यीय टीम ने निरीक्षण के दौरान वीडियोग्राफी भी की। साथ ही, अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं, मेडिकल कॉलेज के दौरान साइट और मेडिकल कॉलेज के मापदंडों को पूरा करने पर एमसीआई अपनी रिपोर्ट देती है। मौके का मुआयना कर वापस लौटी एमसीआई टीम की रिपोर्ट का एमसीआई बोर्ड समीक्षा करेगा। इसके बाद नाहन मेडिकल कॉलेज को लेटर ऑफ परमिशन दिए जाने पर फैसला होगा।

सीएमओ सिरमौर डॉ. संजय शर्मा ने एमसीआई टीम के निरीक्षण करने की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम शनिवार को वापस लौट गई है। टीम ने दो दिनों तक मेडिकल कॉलेज के मूलभूत ढांचे और उपलब्ध भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें