फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा के मयंक बने बेस्ट एथलीट

Sat, 15 Oct 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
दयानंद आदर्श विद्यालय दयोठी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा की यामिनी ने दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। स्कूली छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। राजगढ़ स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन पर राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस प्रतियोगिता में जिला भर से आए विभिन्न खंडों के 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में आलराउंड बेस्ट का खिताब राजगढ़ खंड के नाम रहा।  जबकि पांवटा खंड के मयंक को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया। छात्रा वर्ग में सुरला खंड की सोनिया को यह खिताब दिया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र तथा छात्रा वर्ग के वॉलीबाल में राजगढ़ तथा कबड्डी में छात्र तथा छात्रा वर्ग में शिलाई ने बाजी मारी।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि जीआर मुसाफिर ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी वित्त वर्ष के दौरान शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर प्रदेश में 6013 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। 19 से 45 वर्ष के युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए कौशल विकास निगम की स्थापना कर 640 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन को संवारने में शिक्षक अहम भूमिका निभाते हैं। अध्यापकों का नैतिक दायित्व बन जाता है कि वह बच्चों को सुसंस्कारित बनाए। वह बच्चों को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखें बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें सुसंस्कारित बनाने के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक इत्यादि गतिविधियों निपुण बनाएं। इससे पहले उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा पूनम सूद ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। समापन समारोह में उपाध्यक्ष जिला परिषद परीक्षा चौहान, तहसीलदार कपिल तोमर, दुर्गा सिंह, सुंदर सिंह, दिनेश आर्य सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें