फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कलाथा स्कूल में मयंक व तनिषा बने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

विज्ञापन
कलाथा स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रा को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
सेवानिवृत्त प्रो. राम लाल तोमर ने बच्चों को बांटे नकद पुरस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च पाठशाला कलाथा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें समाजसेवी शांति लाल तोमर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पंचायत सदस्य सुंदर सिंह, उदयराम तोमर और विमला तोमर विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह तोमर भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अध्यापक गुलाब सिंह चौहान ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत और मनोरम बना दिया। अंत में मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। दसवीं कक्षा से आंचल तोमर, साक्षी चौहान और वाणी तोमर, नवमीं कक्षा से मयंक तोमर, राहुल तोमर और तनिषा तोमर, आठवीं कक्षा से अर्णव तोमर, कर्ण तोमर और कनिका तोमर को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सातवीं कक्षा से केशव तोमर, मिष्टी तोमर और तनुज, तथा छठी कक्षा से पारूल चौहान, काव्या तोमर और अंशिका तोमर को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रोफेसर रामलाल तोमर ने छठी से आठवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1100 रुपये और नवमीं व दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 2100 रुपये प्रदान किए। समारोह में मयंक तोमर और तनिषा तोमर को स्कूल के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से भी नवाजा गया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ और अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें