महामाया बाला सुंदरी मंदिर में शीश नवाते श्रद्धालु। संवाद
रविवार को अवकाश होने पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में रविवार को त्रयोदशी एवं चतुर्दशी के अवसर पर 24,600 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। शनिवार द्वादशी तिथि को 7,800 श्रद्धालु त्रिलोकपुर पहुंचे थे। मंदिर न्यास की ओर से मंदिर के कपाट प्रातः मुख्य आरती के बाद खोल दिए गए थे। रविवार को अवकाश होने के कारण स्थानीय श्रद्धालु भी काफी संख्या में पहुंचे। दूरदराज के श्रद्धालु शनिवार रात्रि को ही पहुंच गए थे, जो मध्यरात्रि से ही कतारों में लग गए थे। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने माता के नाम का उद्घोष करके वातावरण को गुंजायमान बना दिया।
मेला अधिकारी एवं तहसीलदार उपेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि शनिवार को 7,800, जबकि रविवार को 24,600 श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया। इस अवसर पर 10.08 लाख रुपये नकदी श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में अर्पित की। शनिवार को 12,29,620 रुपये की नकदी चढ़ावे में चढ़ाई गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मेले का समापन कर दिया जाएगा।
-संवाद