वन परिक्षेत्र अधिकारी माजरा की टीम ने खनन के खिलाफ की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा वन टीम ने अवैध खनन सामग्री से भरे दो ट्रक पकड़े। ट्रक चालक रेत बजरी खनन से जुड़े कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद वन टीम ने ट्रक संचालकों से 66,620 रुपये जुर्माना राशि वसूल की है।
मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी माजरा सचिन शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। वन टीम में वन खंड अधिकारी राम करण, वन रक्षक दीपक शर्मा, वन रक्षक विकास शर्मा और वन रक्षक विरेंद्र कुमार शामिल रहे। वन विभाग टीम की ओर से खनन सामग्री ले जाते समय 2 ट्रक पकड़कर जुर्माना राशि वसूल की गई। वन मंडल अधिकारी पांवटा साहिब वेद प्रकाश शर्मा ने पुष्टि की है
संवाद